
Oplus_131072
रायपुर: छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में फ्रेशर्स जंक्शन उड़ान 2026 का आयोजन मुख्य अतिथि योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा , सुबीर तिवारी, सुरेंद्र शुक्ला, प्रो. उषा दुबे, चंद्रशेखर शुक्ला, आलोक शर्मा ,सुनील पांडेय और प्रो. रेखा दीवान के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।







विप्र कॉलेज के फ्रेशर्स जंक्शन में
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि फ्रेशर्स जंक्शन उड़ान 2026 के साथ प्राविण्य सम्मान समारोह का आयोजन करके नव प्रवेशित विद्यार्थियों को नई उड़ान के लिए प्रेरणा देना चाहते हैं ।पढ़ाई लिखाई में अव्वल रहने के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में आगे रहने वाले विद्यार्थियों को विप्र कॉलेज स्थापना वर्ष 1996 के बाद से सम्मानित करते आ रहा है। अपने सीनियर विद्यार्थियों से प्रेरणा ले, उनसे सीखे और मार्गदर्शन प्राप्त करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो समारोह का आयोजन सार्थक हो जाता है ।इस अवसर पर सुबीर तिवारी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य को ध्यान रखते हुए निरंतर अध्ययनशील रहना ही सफलता का रहस्य है ।इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि प्रावीण्यता के आधार पर 20 विद्यार्थियों को दानदाताओं के स्मृति में छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है ।इसके साथ देश के लिए शहादत देने वाले शहीदों के स्मरण में शहीद राजीव पांडेय सम्मान और शहीद भास्कर दीवान सम्मान दिया जाता है। महाविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को दानदाता डॉ. बालकृष्ण शर्मा सर्वश्रेष्ठ छात्र सम्मान प्रदान किया जाता है ।इस अवसर पर अभिषेक तिवारी खिलाड़ी सम्मान किक बॉक्सिंग के अंतरराष्ट्रीय प्लेयर बीपीएड के स्टूडेंट राजकुमार निर्मलकर को प्रदान किया गया ।शहीद भास्कर दीवान सम्मान वाणिज्य संख्या के छात्रा लक्ष्मी पाठक को भास्कर दीवान की धर्मपत्नी प्रो. रेखा दीवान ने प्रदान किया। शहीद राजीव पांडेय सम्मान शिक्षा विभाग के छात्र सागर सिंह गुर्जर को सुनील पांडे ने प्रदान किया। डॉ. बालकृष्ण शर्मा सर्वश्रेष्ठ छात्र सम्मान एमपीएड में पं. रविशंकर विश्वविद्यालय मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान हासिल करने वाले और वॉलीबॉल इंटर जोन इंटर यूनिवर्सिटी में पांच बार हिस्सा लेने वाली छात्रा श्रद्धा को चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया।
इसके बाद नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत समारोह मैं सीनियर विद्यार्थियों ने डांस और सॉन्ग के माध्यम से नए विद्यार्थियों का झिझक दूर किया। फिर जूनियर विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया और डांस, सॉन्ग और सीनियर के डिमांड के अनुसार प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।जूनियर विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक क्लास के मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का चयन सीनियर विद्यार्थियों ने किया और उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। बीसीए फर्स्ट में बॉयज कौशल सिका, गर्ल्स याशिका दुबे ,पीजीडीसीए बॉयज धनेश्वर , गर्ल्स खुशबू साहू ,बीएड से श्री फ्रेशर ओम प्रकाश साहू, मिस फ्रेशर गीता विश्वास , बीपीईएस अमन कुमार धीवर, गर्ल्स अदिति नायक, बीपीएड फर्स्ट सेमेस्टर बॉयज भी, गर्ल्स दिशा , एमपी एड से प्रखर पाठक ,गर्ल्स सृष्टि मिश्रा ,योग से बॉयज तुषार यादव, गर्ल्स ममता सोनवानी बीकॉम प्रथम सेमेस्टर से मिस फ्रेशर निशा देवांगन एवं वेदिका श्री फ्रेशर विवेक तुलसीकर एवं दीपक अहिवार बीबीए प्रथम सेमेस्टर से अपराजिता शुक्ला और मिस्टर फ्रेशर खुमान साहू को चुना गया। समारोह का संयोजन डॉ. आराधना शुक्ला एवं संचालन डॉ. निधि श्री शुक्ला ने किया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।








