रायपुर:राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में नागालैंड से आये विद्यार्थियों ने सौजन्य भेंट की। ये विद्यार्थी भारत सरकार के ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ अभियान के ‘‘युवा संगम‘‘ कार्यक्रम तहत विगत पांच दिनों से छत्तीसगढ़ के प्रवास पर हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर यह अनूठा कार्यक्रम पूरे भारत में लागू किया गया है। जिसमें सभी प्रदेशों के युवा अन्य प्रदेशों में जाकर वहां की संस्कृति को समझते है, वहां के खान-पान का जायका लेते है और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हैं। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ टेकनिकल एजुकेशन द्वारा इस कार्यक्रम के तहत नागालैंड के विभिन्न महाविद्यालयों में अध्ययनरत युवा छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ का भ्रमण कराया जा रहा है।

ब्रेकिंग
- उच्च शिक्षा में नए अवसरों का विस्तार, युवाओं को कौशल और रोजगार से जोड़ने पर जोर
- छत्तीसगढ़ को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने नई पहल
- संविधान दिवस पर आज प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन
- बस्तर ओलंपिक 2026: खेल मैदान में दिखा बस्तर का दम, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे
- चंदलीडीह में रामनामी इको टूरिज्म शुरू, पर्यटन को मिलेगी नई पहचान









