
जगदलपुर :इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 (3.0) का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय आयोजन में जिले के 7 विकासखंडों से चयनित 2 हजार से अधिक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, हॉकी, वॉलीबॉल सहित 11 खेल विधाओं में महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
बस्तर जिले में बस्तर ओलंपिक के प्रति बढ़ता उत्साह इस वर्ष पंजीयन के आंकड़ों में भी नजर आया है। वर्ष 2024 में 37,650 और 2025 में 95,587 के मुकाबले वर्ष 2026 में खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 1,04,841 हो गई है।
सुशासन सरकार बस्तर की खेल प्रतिभाओं को मंच, अवसर और प्रोत्साहन देकर खेलों के माध्यम से युवाओं को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।










