
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
किसी के लिए उम्मीद, किसी के लिए मदद और किसी के चेहरे पर मुस्कान…यह है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन। जो केवल संवाद का ही नहीं, बल्कि संवेदना, विश्वास और जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव का माध्यम है।







