
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के उद्देश्य से जनविश्वास अधिनियम के तहत 289 प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से हटाया गया है। वहीं, ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस 2026 के जरिए अनुमतियों की प्रक्रिया सरल बनाई गई है। नई औद्योगिक नीति 2024-30 से निवेश को बढ़ावा मिल रहा है और धरातल पर काम शुरू हो रहे हैं। सरकार उद्योगों के विकास और उद्यमियों की सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है।









