
रायपुर:ओपी चौधरी वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में औद्योगिक नीति 2024-30 लागू की गई है। इस नीति में केवल निवेश ही नहीं, बल्कि रोजगार सृजन को भी प्राथमिकता दी गई है। उद्योगों को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार की इस पहल से प्रदेश में उद्योगों का विस्तार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।









