
रायपुर:श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि का पूजन १००८ यतिप्रवर दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
पूजा अर्चना एवं आरती में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू एवं रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदकुमार साहू डूमरतराई पार्षद मनोज जांगड़े एवं हरिओम साहू के साथ आश्रम गुरु परिवार के सदस्य सम्मिलित थे।









