
रायपुर:कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने रबी सीजन 2025 के अंतर्गत उद्यानिकी फसलों के लंबित प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम का भुगतान आगामी तीन कार्य दिवस के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
किसानों की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मंत्री श्री नेताम ने 16 अक्टूबर को विभागीय एवं बीमा अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और पात्र किसानों के बैंक खातों में राशि अंतरित करने के निर्देश दिए। इस निर्णय से प्रदेश के 8,444 किसानों को लगभग ₹3.8 करोड़ की बीमा राशि का लाभ मिलेगा। टमाटर, बैंगन, गोभी, प्याज और आलू सहित विभिन्न उद्यानिकी फसलों के लिए स्वीकृत 14,344 आवेदनों के भुगतान की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।








