रायपुर:राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में नागालैंड से आये विद्यार्थियों ने सौजन्य भेंट की। ये विद्यार्थी भारत सरकार के ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ अभियान के ‘‘युवा संगम‘‘ कार्यक्रम तहत विगत पांच दिनों से छत्तीसगढ़ के प्रवास पर हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर यह अनूठा कार्यक्रम पूरे भारत में लागू किया गया है। जिसमें सभी प्रदेशों के युवा अन्य प्रदेशों में जाकर वहां की संस्कृति को समझते है, वहां के खान-पान का जायका लेते है और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हैं। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ टेकनिकल एजुकेशन द्वारा इस कार्यक्रम के तहत नागालैंड के विभिन्न महाविद्यालयों में अध्ययनरत युवा छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ का भ्रमण कराया जा रहा है।

ब्रेकिंग
- स्मार्ट मीटर से खपत ज्यादा बता रहा, स्मार्ट मीटर सरकार वापस ले – कांग्रेस
- अब बरसात भी नहीं रोक पाएगी बच्चों की पढ़ाई
- शाला प्रवेश उत्सव आमंत्रण पत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष की अनदेखी, प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे सवाल
- ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री
- विश्व रिकॉर्ड के साथ जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिव्यांशु देवांगन का वित्त मंत्री ने किया, सम्मान







