
जगदलपुर:बस्तर के काकरवाड़ा में नया धान उपार्जन केंद्र खुलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब टोंडापाल, काकरवाड़ा और बिरनपाल के किसान गांव के करीब ही धान बेच पा रहे हैं। 289 किसानों का पंजीयन और 724 क्विंटल धान की खरीदी इस सुविधा का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार किसानों की सुविधा और समृद्धि को प्राथमिकता दे रही है।








