
रायपुर:बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रायपुर में राज्य स्तरीय जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि थीं।
लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन ने कहा आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में बाल विवाह के मामलों में कमी आई है और कई बाल विवाह रोकने में सफलता मिली है। यह बदलाव जनजागरूकता और आप सभी के सहयोग का परिणाम है। आइए, हम मिलकर गांव-गांव और क्षेत्रों में जागरूकता फैलाएं, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत करें और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा के अनुरूप इस अभियान को एक साझा उद्देश्य बनाकर आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को रवाना करने के साथ 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ का शुभारंभ भी किया गया। अभियान के माध्यम से जनभागीदारी और जागरूकता बढ़ाकर बाल विवाह रोकने तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराने का संदेश दिया जाएगा।
सुशासन सरकार का संकल्प है कि हर बच्चे का बचपन सुरक्षित हो, बेटियों की शिक्षा निर्बाध जारी रहे और छत्तीसगढ़ बाल विवाह मुक्त बने।









