रायपुर:

सरगुजा (अम्बिकापुर) जिले के दरिमा हवाई अड्डा से विमान संचालन की क्षेत्रवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग आज पूरी हो गई है। आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री सिंधिया के प्रति आभार प्रकट किया है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि मंत्री रामविचार नेताम अपने मंत्रित्वकाल में और राज्य सभा सदस्य रहते हुए कई बार सरगुजा वासियों को एयर कनेक्टिविटी पहुंचाने, संसद में आवाज उठाते रहे हैं। आखि़रकर वह घड़ी आ गई और दरिमा अम्बिकापुर हवाई अड्डा को विमान संचालन का लाइसेंस मिल गया।







