बस्तर: धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में 5 से 7 अक्टूबर तक वृहद निःशुल्क दिव्यांगजन सहायता एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। संभाग के बस्तर, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर से 3,800 से अधिक हितग्राहियों का पंजीयन हुआ है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल शुभारंभ करते हुए कहा कि यह केवल उपकरण वितरण नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आईईडी विस्फोटों में अंग गंवाने वाले हर नागरिक को फिर अपने पैरों पर खड़ा करना ही नक्सलवाद की अंतिम निशानी को मिटाना है। शिविर में कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी और श्रवण यंत्र निःशुल्क दिए जा रहे हैं।
विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही कृत्रिम अंग तैयार कर लगाए जा रहे हैं, साथ ही मेडिकल प्रमाण-पत्र और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।






