
रायपुर:आज शनिवार को रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय विभिन्न जगहों पर दौरा करेंगे। इस दौरान वह धरसीवा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं स्थानीय आम जनों के साथ व्यापारिक संगठनों से मुलाकात करेंगे। रायपुर शहर में जनसंपर्क करने के पश्चात दोपहर धरसींवा मंगल भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे । तत्पश्चात् खरोरा सर्किट हाउस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक करने के बाद शाम 6 बजे रायपुर शहर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 7ः30 बजे व्यापारी संगठनों से मुलाकात करेंगे ।









