रायपुर:सिंगापुर में आयोजित SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं। इनमें एनर्जी कैपिटल ग्लोबल ₹41,750 करोड़ से 100 मेगावाट क्षमता का AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस स्थापित करेगी, जबकि सनस्ट्रीम ग्रीन एनर्जी ₹1,500 करोड़ का निवेश सोलर, बैटरी स्टोरेज और कंपोनेंट्स क्षेत्र में करेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये निवेश प्रतिबद्धताएं छत्तीसगढ़ की नीतियों, संभावनाओं और लोगों पर बढ़ते भरोसे को दर्शाती हैं। इससे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और युवाओं के लिए नए अवसरों को गति मिलेगी।
सुशासन सरकार निवेश, उद्योग और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर छत्तीसगढ़ को विकसित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ा रही है।







