रायपुर:



स्कूल शिक्षा विभाग के नए सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज राजधानी रायपुर के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री परदेशी नालंदा परिसर भी गए, जिला ग्रंथालय को भी देखा। शिक्षक बनकर उन्होंने विद्यार्थियों की कक्षा भी ली। साथ ही वहीं उन्होंने छात्र बनकर शिक्षकों के पढ़ाने एवं कक्षा संचालन का अवलोकन भी किया। मध्यान्ह भोजन का स्वाद भी चखा, वहीं रसोइयों के समस्याओं का निदान भी किया। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं का बारीकी से अवलोकन किया और कुछ समस्याओं का त्वरित निराकरण किया।







