
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति में रायपुर साहित्य उत्सव के प्रतीक चिह्न एवं पोस्टर का विमोचन किया।
8 से 10 जनवरी 2027 तक आयोजित होने वाला यह उत्सव ‘युवा भारत – अनेक स्वर, साझा भविष्य’ थीम पर केंद्रित होगा। यह आयोजन साहित्य, कला और संस्कृति के विविध आयामों पर सार्थक संवाद का मंच बनेगा। साथ ही युवा रचनाकारों, साहित्यकारों और विचारकों को अपनी प्रतिभा, विचारों एवं रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करेगा।
सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।







