
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: जिले के ग्राम भोरमपुर की कुंजन वर्मा को छुईखदान तहसील कार्यालय में सेवा सेतु के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बेटी को प्रमाण पत्र मिलने पर पिता श्री फुलेश्वर राम ने खुशी जताते हुए कहा, “अब हमारी बेटी की पढ़ाई नहीं रुकेगी। छात्रवृत्ति, एडमिशन और आगे नौकरी के लिए यही कागज सबसे जरूरी था।”
कुंजन के लिए इस प्रमाण पत्र का महत्व आगे की पढ़ाई से जुड़ा है। शिक्षण संस्थान में प्रवेश या छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते समय जहां जाति की पुष्टि जरूरी होगी, वहां वह अपना प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकेंगी। पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं के लिए आवेदन करने में भी यह दस्तावेज उनके काम आएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ने सेवा सेतु पोर्टल पर 38 विभागों की 953 शासकीय सेवाएं एक ही मंच से जोड़ी हैं। नागरिक जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के लिए स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन्हें फॉर्म भरने या दस्तावेज अपलोड करने में सहायता चाहिए, वे नजदीकी सेवा सेतु केंद्र पर यह सुविधा ले सकते हैं।





