सूरजपुर : किसान रेवती राम ने अब तक 60 क्विंटल धान बेचा है। ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप से आसानी से टोकन मिला और धान का बेहतर मूल्य भी। अब वे धान विक्रय से मिली राशि से अतिरिक्त कृषि भूमि खरीदने की तैयारी में हैं। किसानों की समृद्धि और खेती का विस्तार ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार का संकल्प है।





