
छत्तीसगढ़ में प्रवेश वर्ष 2026 के लिए बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए स्ट्रे राउंड की मेरिट सूची एवं सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को 29 एवं 30 नवंबर 2026 तक आवंटित संस्था में दस्तावेजों का सत्यापन कराकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित है।





