रायपुर:छत्तीसगढ़ में पिछले 3 वर्षों में 3,271 नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनसे 54,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। वहीं ₹8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव राज्य में औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार में उद्योगों के विस्तार के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं।





