
रायपुर:छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पहली जंगल सफारी और अचानकमार टाइगर रिजर्व में केंवची गेट से 50 किमी लंबी बफर सफारी का शुभारंभ किया।
अब पर्यटक इंद्रावती के घने जंगलों और समृद्ध जैव विविधता के साथ अचानकमार के प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों को करीब से देख सकेंगे। वहीं पर्यटन के साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय ग्रामीणों को गाइड, वाहन चालक, होम-स्टे, खानपान और हस्तशिल्प के माध्यम से आजीविका के नए अवसर मिलेंगे।दोनों सफारी की बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए, छत्तीसगढ़ के जंगलों, वन्यजीवों और प्राकृतिक विरासत को करीब से जानें।









