
रायपुर:छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों में उपलब्ध आवासीय परियोजनाओं और मकानों को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
स्टॉल पर नागरिकों को अलग-अलग स्थानों पर उपलब्ध मकानों, आवासीय विकल्पों, कीमतों, सुविधाओं और बुकिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही, मंडल के अधिकारी लोगों की जरूरत, पसंद और बजट के अनुरूप उपयुक्त आवास चुनने में मार्गदर्शन कर रहे हैं।
अब अपने घर का सपना साकार करने के लिए आवासीय विकल्पों की जानकारी पाएं एक ही स्थान पर।
📍 डोम H1 | स्टॉल क्रमांक 11
राज्योत्सव स्थल, नवा रायपुर, अटल नगर
राज्योत्सव में आइए, उपलब्ध आवासीय योजनाओं को जानिए और अपने परिवार के लिए बेहतर घर चुनने की दिशा में कदम बढ़ाइए।








