
रायपुर:उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में एसडीएम कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण कर नागरिकों को बेहतर शासकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को जनसेवा, पारदर्शिता और राजस्व मामलों के समयबद्ध निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
क्षेत्र में विकास को गति देते हुए मां हिंगलाज माता मंदिर के जीर्णोद्धार व पहुंच मार्ग के लिए ₹9.47 करोड़ तथा कवर्धा में ₹54 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार पारदर्शी प्रशासन, सुगम जनसेवा और सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है।









