
रायपुर शहर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कृतिका जैन द्वारा प्रदेश प्रभारी के रूप में स्वागत अभिनंदन और परिचयात्मक बैठक आहूत की गई।
प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थीजी ,भाजपा रायपुर शहर अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुरजी,संभाग प्रभारी श्रीमती हेमलता चंद्राकर, संभाग सह-प्रभारी श्रीमती सुषमा खालको, रायपुर जिला महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती डॉ वीथिका विश्वास महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती वंदना राठौर जी की गरिमामय उपस्थिति में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल के अध्यक्षों, महामंत्रियों से परिचय प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सुभाष तिवारी ने कहा महिला मोर्चा को मजबूत बनाकर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हेतु प्रदेश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लागू की गई समस्त योजनाओं का लाभ उन्हें मिले तथा महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता एक लीडर के रूप में अपने व्यक्तित्व का विकास करें, ताकि आने वाले दिनों में जब राजनीतिक क्षेत्र में विधानसभा और लोकसभा में महिला आरक्षण लागू होगा, उस समय हमारे पास सशक्त, भरपूर और पर्याप्त महिला नेतृत्व उपलब्ध हो, इस हेतु महिला मोर्चा की सभी बहनों और सभी कार्यकर्ताओं को सुझाव दिये गए।इस अवसर पर सभी मंडलों की अध्यक्ष, महामंत्री, जिले के समस्त पदाधिकारी एवं अन्य समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।









