
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों की ओर आगे बढ़ रहा है। नवा रायपुर स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 63 BHMS सीटों पर प्रवेश की सशर्त अनुमति मिली है। राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (NCH) ने 12 अक्टूबर को यह अनुमति जारी की।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मिली इस उपलब्धि से प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सा शिक्षा के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा और विद्यार्थियों को चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया अवसर मिलेगा। कॉलेज में प्रवेश NEET के माध्यम से होगा। कुल सीटों में 15% अखिल भारतीय कोटे तथा 85% राज्य स्तरीय काउंसलिंग के लिए निर्धारित हैं। सुशासन सरकार, चिकित्सा शिक्षा के नए अवसरों के साथ युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।









