
सुकमा :जिले की ‘सुकमा कनेक्ट 2.0’ पहल को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने स्टेट कोलैबोरेशन इनिशिएटिव के तहत देश के 14 चयनित प्रस्तावों में शामिल किया है।
दो मोबाइल सेवा वैन से दूरस्थ गांवों में नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और स्थानीय बोलियों में 24×7 बहुभाषी कॉल सेंटर के माध्यम से सहायता मिलेगी। जिले के 198 आवासीय विद्यालयों और आश्रमों में डिजिटल उपस्थिति प्रणाली लागू होगी तथा योजनाओं की निगरानी के लिए डिजिटल डैशबोर्ड बनाया जाएगा। मार्च 2026 से संचालित केंद्र के माध्यम से अब तक 40 हजार से अधिक फोन कॉल किए गए हैं, जबकि 10,078 आयुष्मान कार्ड, 11,103 मतदाता पहचान पत्र, 5,788 आधार नामांकन और 27,391 बायोमेट्रिक अपडेट किए गए हैं।
सुशासन सरकार तकनीक और प्रशासनिक समन्वय के जरिए दूरस्थ वनांचलों तक शासकीय योजनाओं और नागरिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में कार्यरत है।









