
नई दिल्ली:भारत में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो रही है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने गुजरात के वडोदरा स्थित टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) के उस संयंत्र का दौरा किया, जहां देश में ही C-295 सैन्य परिवहन विमान तैयार किए जा रहे हैं. दौरे के बाद मंत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत में इस तरह के विमान बनते देखना गर्व का विषय है. उन्होंने विश्वास जताया कि देश तेजी से एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग में आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में भारतीय नागरिक भी पूरी तरह भारत में बने सिविल एयरक्राफ्ट में यात्रा करेंगे.








