
धमतरी : ‘पैक्स आधारित ड्रोन कृषि मॉडल’ अब राष्ट्रीय पहचान बन चुका है। सहकारिता और आधुनिक तकनीक के इस अनूठे संगम ने कोलकाता में आयोजित सीएससी के 17वें स्थापना दिवस समारोह में देशभर का ध्यान आकर्षित किया।
देश के पहले PACS आधारित ड्रोन कृषि सेवा मॉडल के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक, युवाओं को नए अवसर और गांवों को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। विकसित हो रहा छत्तीसगढ़, सुशासन सरकार के संकल्प को साकार कर रहा है।









