
रायपुर:धमतरी के सत्यांशु दीप ने स्वीडन में तिरंगा लहराकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 में भारतीय स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने फिनलैंड को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई।
यह उपलब्धि बताती है कि दृढ़ संकल्प, अवसर और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना वैश्विक मंच तक पहुंच सकता है। सुशासन सरकार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभाओं को अवसर और सम्मान देकर उनके सपनों को नई उड़ान दे रही है। “सार्थक स्कूल” के खिलाड़ी सत्यांशु आज समावेशी विकास और नए छत्तीसगढ़ की प्रेरणादायी पहचान बन गए हैं।










