
रायपुर:मुख्यमंत्री श विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने खनिज क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के क्रिटिकल मिनरल मिशन और आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र (जेएनएआरडीडीसी), नागपुर के बीच एक ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।
इस साझेदारी से क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान, वैज्ञानिक खनन, खनिजों के मूल्य संवर्धन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को नई दिशा मिलेगी। साथ ही प्रदेश की खनिज संपदा का योजनाबद्ध एवं सतत उपयोग सुनिश्चित होगा, जिससे औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।








