
नारायणपुर: सुदूर ग्राम कोहकापार में आजादी के बाद पहली बार प्राथमिक शिक्षा की शुरुआत हुई है। ‘स्कूल केइंता’ अभियान के तहत गांव के 21 बच्चों का नामांकन कर शिक्षा की नई अलख जगाई गई। अब तक अभियान के माध्यम से 2,000 से अधिक बच्चों को विद्यालयों और छात्रावासों से जोड़ा जा चुका है। सुशासन सरकार अंतिम छोर तक शिक्षा का उजियारा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।








