
रायपुर:नई दिल्ली में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन ने अपनी समृद्ध प्राकृतिक, सांस्कृतिक, जनजातीय और आध्यात्मिक विरासत का प्रभावी प्रदर्शन किया।
फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन विशेषज्ञों, ट्रैवल एजेंट्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं पर हुई चर्चा ने छत्तीसगढ़ को देश के उभरते पर्यटन केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाई।
प्रकृति, संस्कृति और विकास के संगम से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में सुशासन सरकार निरंतर कार्य कर रही है।








