
रायपुर:छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने दंतेवाड़ा से प्रदेशव्यापी विशेष लोक अदालत का शुभारंभ किया।
चेक अनादरण से जुड़े लगभग 7,930 प्रकरणों के आपसी समझौते से निराकरण का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे समय, धन और न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ, तीनों की बचत होगी। आमजन को सरल और प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ सुशासन सरकार न्याय को और अधिक सुलभ बना रही है।










