
Oplus_131072
बेमेतरा :छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं कवर्धा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक विजय शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर कबीरधाम में आयोजित भव्य जन्मदिन समारोह में भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने विजय शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर योगेश तिवारी ने कहा कि विजय शर्मा जी का व्यक्तित्व सरल, कर्मठ, जनसेवा के प्रति समर्पित एवं विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने सदैव किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। योगेश तिवारी ने कहा कि विजय शर्मा का स्नेह, मार्गदर्शन और कार्यशैली हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही है। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और सहज व्यवहार ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने हमेशा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान श्री विजय शर्मा जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, ऊर्जा एवं निरंतर जनसेवा करने की शक्ति प्रदान करें, ताकि वे इसी समर्पण भाव से प्रदेशवासियों की सेवा करते रहें और छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहे।
इस शुभ अवसर पर राजकुमार तिवारी, पीयूष शर्मा,अजय मिश्रा, मासूम पाण्डे,आकाश शर्मा मयंक तिवारी ,शिवम दीवान, प्रियांशु सिंह, सनत सिन्हा,एवं कार्यकर्ताओं ने श्री विजय शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। पूरे समारोह में उत्साह, आत्मीयता, सम्मान और जनसमर्थन का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में योगेश तिवारी ने एक बार पुनः उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से मंगलकामना की।







