
रायपुर:गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में कबीरधाम ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणीकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले के 8 स्वास्थ्य संस्थानों को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रमाणपत्र प्रदान किए।स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, संवेदनशीलता और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुशासन सरकार हर नागरिक तक बेहतर उपचार और सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।









