
रायपुर:शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ कल 20 जुलाई को दुर्ग जिले के जामगांव (एम) स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत करेंगे।
सुशासन सरकार का संकल्प है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अवसर और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव मिले।









