
रायपुर:बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिले में लगातार बारिश के कारण महानदी एवं अन्य नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। पलारी तहसील के अमेठी घाट में आज महानदी खतरे के निशान से 4-5 फीट ऊपर बह रही है, जिसके चलते आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
नागरिकों से अपील है कि नदी, एनीकट एवं पुलों को पार करने का प्रयास न करें तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है। सुशासन सरकार जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर परिस्थिति में नागरिकों के साथ खड़ी है।









