बेमेतरा:जिला स्तरीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की तथा सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। भगवान श्रीकृष्ण केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि धर्म, सत्य, प्रेम, करुणा, नीति और कर्म के प्रतीक हैं। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से मानव जीवन को कर्म, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, मनुष्य को सत्य और धर्म का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। बाल्यकाल से ही उनका गौमाता और ग्वाल-बालों के साथ गहरा संबंध रहा, इसलिए श्रीकृष्ण की भक्ति में गौसेवा और गौसंरक्षण का विशेष महत्व माना जाता है। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा गांव की प्रमुख सड़कों एवं गलियों से होते हुए बेसिक स्कूल मैदान पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं समाजजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगेश तिवारी ने यादव (ठेठवार) समाज को भगवान श्रीकृष्ण की परंपरा से जुड़ा हुआ समाज बताते हुए कहा कि ठेठवार समाज का गौवंश एवं गौमाता से सदियों पुराना आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में यादव समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। अनेक शुभ कार्यों में गौमाता, गोबर एवं गौसेवा की परंपरा के माध्यम से यादव समाज की सहभागिता दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि गौमाता हमारी सनातन संस्कृति की पहचान हैं और गौवंश की रक्षा केवल किसी एक समाज की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामाजिक एवं धार्मिक दायित्व है।
प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौसेवा एवं गौसंरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। योगेश तिवारी ने यादव समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजजनों के साथ अपने पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पूर्वजों के समय से चले आ रहे प्रेम, स्नेह और सम्मान के रिश्ते आज भी उसी आत्मीयता के साथ कायम हैं। उन्होंने कहा कि समाज के बुजुर्गों द्वारा बनाए गए इन रिश्तों को आने वाली पीढ़ियों तक मजबूती के साथ आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने अपने सामाजिक सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि नंदनवन ग्राम गोमची में 40 एकड़ में मां गोदावरी आनंदवन आश्रम की स्थापना कर निराश्रित बुजुर्गों की सेवा का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा, गौसेवा और जरूरतमंदों की सेवा के कार्यों कर रहे है। उन्होंने सभी समाजजनों से अपील करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रेम, करुणा, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलें। प्रत्येक परिवार अपनी क्षमता के अनुसार गौवंश का पालन-पोषण एवं सेवा करने का संकल्प ले, ताकि हमारी सनातन संस्कृति और गौसेवा की परंपरा निरंतर मजबूत होती रहे। योगेश तिवारी जी ने ठेठवार यादव समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवाओं को नमन करते हुए कहा कि “आप सभी गौमाता और गौवंश के सच्चे सेवक एवं रक्षक हैं। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सदैव यादव समाज पर बना रहे, समाज निरंतर संगठित होकर आगे बढ़े और सेवा, संस्कार एवं सामाजिक समरसता की मिसाल कायम करे—यही मेरी भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है। कार्यक्रम के आयोजक यादव (ठेठवार) समाज के प्रात संरक्षक जितेंद्र यदु,जिला अध्यक्ष डॉ. बि. पी.यदु, कोषाध्यक्ष पार्थ यदु, बेमेतरा ब्लॉक अध्यक्ष दीनबंधु यदु, दाऊराम यदु कोषाध्यक्ष,राजिम महासभा विनोद यदु,तोरण यदु,विनोद यदु गंगाराम यदु,भगीरथी यदु,सरोज यदु, शुकालू यदु, शीतराम यदु,त्रिलोक यदु,कुंवर सिंह यदु एवं युवा प्रकोष्ठ, जिला इकाई बेमेतरा (छत्तीसगढ़) द्वारा भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी जी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया एवं यादव (ठेठवार) समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा, महिला एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।








