
रायपुर:छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सितंबर और अक्टूबर 2026 का दो माह का चावल एक साथ वितरित किया जा रहा है। प्रदेश की 14,186 उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का आबंटन जारी हो चुका है, जबकि 9,356 दुकानों यानी 66% में भंडारण पूरा हो गया है।
राशनकार्डधारी अपनी सुविधा के अनुसार 30 सितंबर 2026 तक किसी भी उचित मूल्य दुकान से दो माह का चावल प्राप्त कर सकते हैं। 8 सितंबर तक 2.62 लाख राशनकार्डधारी खाद्यान्न का उठाव कर चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा भंडारण और वितरण प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।
सुशासन सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता और समयबद्ध तरीके से पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।






