
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार की पहल से गांवों में विकास के साथ रोजगार और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत बारिश से पहले सूरजपुर जिले के थान नाला की सफाई कराई गई। स्थानीय लोगों को रोजगार मिला, वहीं नाले में जमा झाड़ियां, मलबा व अन्य अवरोध हटाए गए। बारिश के बाद नाले में पानी का प्रवाह पहले से बेहतर हुआ और आसपास के खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचा। इससे किसानों को धान की रोपाई में सहूलियत मिली और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार के प्रयासों से गांवों में विकास अब जमीन पर दिख रहा है।






