
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष प्रयासों से भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण जशपुर जिले में गति पकड़ रहा है। लगभग ₹3,147 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना के तहत जिले में करीब 104 किमी फोरलेन सड़क विकसित होगी।
इससे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और पड़ोसी राज्य झारखंड तक आवागमन सुगम होने के साथ व्यापार, कृषि, पर्यटन और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मयाली, मधेश्वर पर्वत और रानीदाह जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी बेहतर हो सकेगी।
सुशासन सरकार सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के माध्यम से जशपुर के दूरस्थ जनजातीय अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में प्रयासरत है।








