
रायपुर:सेवा सेतु’ के माध्यम से अब ग्रामीण नागरिक घर बैठे आवेदन कर सकते हैं, दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और आवेदन की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
धमतरी जिले की पूजा और किरण ने सेवा सेतु के माध्यम से स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया और बिना बार-बार कार्यालय जाए प्रमाण पत्र प्राप्त किया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार डिजिटल माध्यम से सरकारी सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक सहज, पारदर्शी और सुविधाजनक बना रही है। ‘






