सक्ति : जिले के 24 होनहार विद्यार्थियों ने किया एयरपोर्ट भ्रमण कराया गया, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, ज्ञानवर्धन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं लाभकारी सिद्ध हुआ। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती श्री वासु जैन के मार्गदर्शन में जिले के होनहार स्कूली छात्र-छात्राओं को एयरपोर्ट भ्रमण का विशेष अवसर प्रदान किया गया। फाइटर प्लेन और कॉकपिट का रोमांचक अनुभव लिया और एयरक्राफ्ट की कार्यप्रणाली समझकर विद्यार्थियों ने अपना ज्ञान बढ़ाया।
कलेक्टर सक्ति अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन के मार्गदर्शन में जिले के होनहार स्कूली छात्र-छात्राओं को एयरपोर्ट भ्रमण का विशेष अवसर प्रदान किया गया। विद्यार्थियों के चयन हेतु 13 मई को जिला स्तरीय सामान्य शिक्षा ज्ञान एवं एप्टीट्यूड टेस्ट आधारित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।

ब्रेकिंग
- एथेनाल के कारण शक्कर महंगी, गाड़ियां खराब हो रही – दीपक बैज
- ज्ञानहीन पुरुष ही भोग को अधिक महत्व देते हैं:डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज
- नारायणपुर में टसर योजना से संवर रही, ग्रामीणों की तकदीर
- घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा पृथक्करण की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू करने के दिए निर्देश
- युवाओं ने ली स्वस्थ समाज निर्माण की शपथ









