रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के पावन अवसर पर जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व जैसे आस्था और श्रद्धा से जुड़े पर्व में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि कुनकुरी छठ घाट के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 5 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।

ब्रेकिंग
- नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री
- छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत के राजधानी आगमन पर हुआ,भव्य स्वागत:विकास
- बस्तर की राह होगी आसान, रेल कनेक्टिविटी से बढ़ेगी विकास की रफ्तार
- जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने कदम से कदम मिलाकर निभाई सहभागिता
- ‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा






