
रायपुर:छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज की आस्था और अनूठी जीवनशैली पर बनी फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री’ (Best Documentary) का सम्मान मिला है।
साथ ही डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक भरतबाला गणपति को रजत कमल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और भगवान श्रीराम के प्रति अगाध आस्था को राष्ट्रीय पहचान मिलने का गौरवपूर्ण अवसर है।








