
रायपुर:छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ है। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र सहित विभिन्न विषयों में पद शामिल हैं। ई-संवर्ग 424 और टी-संवर्ग 430 पद हैं। संभावित लिखित परीक्षा 20 नवंबर 2026 को होगी।
आवेदन और विस्तृत जानकारी पृथक रूप से: vyapamcg.cgstate.gov.in
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही युवाओं को सशक्त अवसर प्रदान कर रही है।







