धमतरी:संकल्प, समर्पण और सहयोग जब एक साथ मिलते हैं, तो किसी की ज़िंदगी बदल सकती है। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण आज धमतरी में देखने को मिला, जब एक ग़रीब लेकिन प्रतिभाशाली छात्रा ऐश्वर्या गंगबेर ( लोहरसी) निवासी को उसकी पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने के लिए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं स्थानीय ‘साथी समूह’ के सदस्यों के सहयोग से एक लैपटॉप प्रदान किया गया। छात्रा ऐश्वर्या ने कलेक्टर जनदर्शन में माह 26 मई 2025 को आवेदन देते हुए । कलेक्टर से लैपटॉप का अनुरोध किया था ।
प्रतिभा को मिली सही दिशा
धमतरी जिले ( लोहरसी) निवासी ऐश्वर्या गंगबेर एक ग़रीब परिवार से हैं, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपना लक्ष्य बना रखा है। वर्तमान में वह रुद्री स्थित भोपालराव पवार पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। ऐश्वर्या के पिता मेहनत-मजदूरी मूर्ति बनाने का काम करते है । किसी तरह अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं।








