
Oplus_131072
रायपुर: .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला ,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
विप्र कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।इस अवसर पर ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का उत्सव तभी सार्थक होगा ।जब प्रत्येक विद्यार्थी आदर्श नागरिक बनने का संकल्प ले ।विद्यार्थी जीवन के बहुमूल्य समय का उपयोग अपनी योग्यता और कुशलता का विकास करके आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।विप्र शिक्षण समिति के सुबीर तिवारी, उमाकांत शर्मा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए शहादत देने वाले शहीदों का स्मरण करते हुए विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। ध्वजारोहण के साथ विद्यार्थियों ने बैंड की धुन में आकर्षक परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत और नृत्य ने उत्साह और उल्लास के साथ सब को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक को सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।







