
Oplus_131072
रायपुर: विप्र पब्लिक स्कूल में बच्चों ने उत्साह और उल्लास के बीच के स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।
विप्र पब्लिक स्कूल शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुबीर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ज्ञानेश शर्मा ने आजादी के लिए शहादत देने वाले शहीदों का स्मरण करते हुए बच्चों विद्यार्थियों को संबोधित किया। विप्र शिक्षण समिति के उमाकांत शर्मा ,विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी और विप्र पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पदमा ओझा ने भी स्वतंत्रता दिवस की सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ उनके पालक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






